फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगी निगरानी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगी निगरानी समिति
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका की तरफ से निगरानी समितियों से कहा कि वे अपने वार्ड और मोहल्लों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के साथ ही बचाव हेतु मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, पंसारियान पीएचसी आदि में टीकाकरण की सुविधा है। इसके साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों ओर वार्ड सभासदों से अनुरोध किया गया है कि उनके क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पालिका कार्यालय के फोन नंबर 01398-250049, पालिका के टोल फ्री नंबर 8923101802 और कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर दें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

कोरोना बढ़ने के साथ हॉट स्पॉट बनने शुरू
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही हॉट स्पॉट भी बनने शुरू हो गए हैं।
शामली शहर में नया बाजार और पंजाबी कालोनी में कोरोना संक्रमित के मिलने पर हॉट स्पॉट बनाए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले में केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए हॉट स्पॉट फिर बनने शुरू हो गए हैं। शासन ने भी संक्रमण नियंत्रण के लिए कंटेनमेंट जोन बनाने की नई गाइड लाइन जारी कर दी है। नई गाइड लाइन के अनुसार एक केस मिलने पर 25 मीटर रेडियस यानी 20 घर और एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर रेडियस यानी करीब 60 घर को प्रतिबंधित कर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोरोना के केस के आधार पर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव होने पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें