कांधला। कस्बे में शुक्रवार को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी फरार हो गए।
शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं विद्यालय से पढ़ाई के बाद अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि छोटी बड़ी नहर के बीच मनचलों टोली ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। उनके गांव के कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। आसपास के व्यापारियों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर बुला लिया। घटना के संबंध में पीड़ित दोनों छात्राओं ने थाने जाकर पुलिस को अपने घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई का कहना कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।