शामली। जिलेभर के सिख समाज एवं गुरुनानक नाम लेवा संगत के आह्वान पर सिख समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में पंजाब के कोटक पुरा गांव के बरगाड़ी में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा देने और बेअदबी का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे श्रद्धालुओं पर अकारण गोलीबारी कर निर्दोष जान लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को जिला सिख समाज कमेटी और गुरु नानक नाम लेवा संगत के सरदार राजेंद्र सिंह और भाग सिंह के नेतृत्व में सिखों ने कलक्ट्रेट कार्यालय में जुलूस निकाल कर पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम ओपी वर्मा को भेजकर अवगत कराया पंजाब के कोटकपुरा गांव के बरगाड़ी मे कुछ शरारती तत्वों ने गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़कर गलियों में बिखेरे वाले कार्य की निंदा की।
वक्ताओं ने कहा घटना के बाद सिख संगतों ने सड़क पर शांतिपूर्वक ढंग से नाम जपते धरना देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी। शांतिपूर्वक ढंग से चल रहे धरना प्रदर्शन पर पंजाब पुलिस द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वाह नहीं किया।
संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए धरने पर बैठे लोगों पर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें दो नौजवान मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। वक्ताओं ने गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी करने , गोली कांड की सीबीआई जांच कराने और दोषियों अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की। इसमें सेवा सिंह, निशान सिंह, कश्मीर सिंह, भाग सिंह, संतोख सिंह, अंग्रेज सिंह आदि रहे।