शामली । मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया। जिले में मोहर्रम का पर्व बीएसएफ की निगरानी में होगा। इसके अलावा गांवों में भी 23 स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस निकलेगा।
मोहर्रम का पर्व आज (शनिवार) को मनाया जाएगा। इस दौरान निकाले जाने जुलूस में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। मोहर्रम के जुलूस के दौरान के मुख्य स्थानों पर बीएसएफ तैनात रहेगी। इसके लिए एक कंपनी बीएसएफ की मंगाई।
इस दौरान बिजली विभाग को भी निर्देश दिए, ताकि रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों आदि से कोई घटना न हो सके। एसपी विजय भूषण ने बताया जिले में सात मुख्य स्थानों पर मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। 23 स्थानों को मोहर्रम के लिए चिहिंत किया। मुख्य स्थानों में गंगेरू, कैराना, बिडौली, झिंझाना, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी आदि बीएसएफ तैनात रहेगी।