फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

Tue, 12 Dec 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। आकाश में बादल छा गए और शाम को हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठिठुुरन बढ़ा दी। वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी तीन दिन हल्की बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन


पिछले तीन सप्ताह से दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से अभी तक सर्दी का लोगों को अहसास नहीं हो पार हा था। दिसंबर में दिन में मौसम गरम होने से मौसम वैज्ञानिक यह अनुमान लगा रहे थे। इस बार सर्दी कम पड़ेगी। सोमवार सुबह अचानक मौसम में बदलवा आया और सात बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर आने तक आकाश में बादल छा गए। दोपहर एक बजे थोड़ी देर के लिए बारिश के हलके छींटे पड़े। शाम पांच बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। देेेेर शाम तक एक घंटा तक बूंदाबांदी होती रही।

जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दिन के तापमान में तीन से लेकर चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। देर शाम जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, बूंदाबांदी के दौरान बिजली आपूर्ति ठप होने से शामली और आसपास के बाजार जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधीक्षण सुनील कपूर ने बताया कि बूंदाबांदी शुरू होने से शहर की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11,12, 13 दिसंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन दिन की बारिश के बाद आगामी 40 दिन तक कड़ाकेदार ठंड पड़ेगी। आने वाले दिनों में बारिश के ठंड ऊपर निर्भर है, यदि अच्छी बारिश हो गई तो मौसम में ज्यादा ठंड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें