फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर में 405 लोगों ने कराई जांच

Sun, 10 Dec 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांधला। कस्बा स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक के सभागार में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय सेठमल जैन की स्मृति में लायंस क्लब शामली की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि किसी के नेत्रों की रक्षा करना उसे नवजीवन देने के समान है।
विज्ञापन


लायंस क्लब अध्यक्ष डाक्टर कृष्ण गोपाल और कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि 405 लोगों की आंखों की जांच कराई गई, जिनमें से 140 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। उन्होंने बताया कि अब 24 दिसंबर को लायंस भवन शामली में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में डाक्टर अशोक सिंघल, नवीन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, राकेश गर्ग, रामफल, कमल जैन आदि का सहयोग रहा। इस दौरान वितुल जैन, सिद्धार्थ जैन, सचिन गोयल, सिद्धार्थ जैन, वरुण जैन, अंकुर अग्रवाल, विकास जैन, पूर्व सभासद वीरेंद्र जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें