शामली। कई दिन की गर्मी के बाद शनिवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज हवाओं के साथ आकाश में बादल छा जाने के बाद अंधेरा छा गया। तेज हवाओं से गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हो गया। आम का बोर को नुकसान पहुंचा है।
पिछले दो सप्ताह से गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। शनिवार को दिन निकलते ही गर्मी का कहर शुरू हो गया था। जबरदस्त गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर बाद तीन बजे के बाद अचानक आकाश में बादल छा गए। आधा घंटे तक सूर्यदेव के अस्त होने से दिन में अंधेरा छा गया।
तेज हवाओं के चलने शहर के मुख्यमार्गों पर अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलने से गेहूं की कटाई -थ्रेसिंग प्रभावित हुई। आम की फसलों का बोर झड़ कर गिर गया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलने से मौसम में बदलाव आया है।