फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जमा कराने को मोबाइल वैन चलाई

विज्ञापन
शामली नगर पालिका में खडी प्लास्टिक व थर्माकोल डिस्पोजल वाहन पेटिका - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शहर में दो दिन तक मोबाइल वैन चलाई है। दो दिन तक चलने वाली वैन में कोई दुकानदार या व्यापारी स्वेच्छा से पॉलिथीन या प्लास्टिक कैरीबैग आदि जमा करता है तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। इसके बाद पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पॉलिथीन के वितरण और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे है, लेकिन इसके बाद भी पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। अब पालिका ने पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए लोगों को एक और मौका दिया है। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि शहर में दो दिन के लिए मोबाइल वैन चलाई गई है। इसके माध्यम से दुकानदारों और व्यापारियों से कहा गया है कि दो दिन तक स्वेच्छा से वैन में प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक कैरीबैग और प्लास्टिक थर्माकोल डिस्पोजबल को जमा करता है, तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। इसके बाद पालिका की तरफ से पॉलीथिन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा और उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें