मोबाइल, पानी की बोतल पर रहेगा प्रतिबंध
शामली। मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस एवं पानी की बोतल आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने मतदाताओं से ऐसी चीजें अपने साथ नहीं ले जाने जाने की अपील की है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन मतदान स्थलों पर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, कैमरा, किसी भी तरह का तरल पदार्थ पानी की बोतल, सैनिटाइजर, पेन, पेंसिल, स्याही, बीड़ी-सिगरेट और गुटका तंबाकू लाइटर, माचिस एवं अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर इन सामान को रखने के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं की गई है। इसलिए मतदान केंद्र पर कोई भी व्यक्ति इस तरह का सामान घर से ही साथ लेकर न जाए।