फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की हत्या, शव जंगल में मिला

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के ग्राम जंधेड़ी में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में शनिवार दोपहर लापता हुए युवक का शव देर रात जंगल में एक नलकूप पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी निवासी 22 वर्षीय ऋतिक पुत्र जोगेंद्र मजदूरी करता था। जोगेंद्र ने बताया कि बेटा शनिवार दोपहर दो बजे घर से कस्बा गढ़ीपुख्ता में बाइक की सर्विस कराने के लिए गया था। शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर की। जोगेंद्र का भाई शुभम, चचेरा भाई अभिषेक और चाचा राजकुमार ऋतिक की तलाश करते हुए रजबहे से थोड़ा आगे जंगल में नरेश पाल पुत्र मुख्तयार सिंह के नलकूप पर पहुंचे। वहां ऋतिक का शव पड़ा मिला। पिता का आरोप है कि ऋतिक की गांव के ही अनुज और प्रिंस ने हत्या की है। वह दोनों मौके पर मौजूद थे और परिजनों को देखकर खेत में घुसकर फरार हो गए।
ऋतिक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। परिजनों की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे परिजन
ऋतिक का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रिंस अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अनुज से पुलिस पूछताछ कर रही है।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था ऋतिक
ऋतिक के पिता जोगेंद्र भी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पिता के अलावा मां वीना देवी और बड़ा भाई विशाल व छोटा भाई शुभम है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब ऋतिक का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कोट
मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल हत्या का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - बिजेंद्र सिंह भड़ाना, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें