फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में घायल दूध कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। दूध के बकाया 47 हजार रुपये मांगने पर फावड़े से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल दूध कारोबारी की दिल्ली के एम्स अस्पताल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव को उनके गांव टिटौली लाया गया। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना आदर्श मंडी के गांव टिटौली निवासी वकील (45) दूध का कारोबार करता था। बुधवार की शाम पांच बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अगड़ीपुर में दूध वितरण करते समय उसका बिंदर पुत्र रामधन से दूध के बकाया 47 हजार रुपये मांगने पर विवाद हो गया था। बिंदर ने अपने साथी राशन डीलर सूरत सिंह के साथ मिलकर उस पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल वकील को शामली से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। वकील के चाचा जमील ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे वकील की मृत्यु हो गई। दोपहर बाद वकील के शव को गांव टिटौली में लाया गया और सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर मुख्य आरोपी बिंदर को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि दूसरे आरोपी सूरत सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें