फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगने के बाद हो सकता है हल्का बुखार या बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगने के बाद हो सकता है हल्का बुखार या बेचैनी
विज्ञापन

थानाभवन। कोविड 19 टीकाकरण के लिए सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। सोमवार को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद कुछ परेशानियां महसूस की जा सकती हैं, जिनमें इंजेक्शन के स्थान पर दर्द या सूजन होना, हल्का बुखार, बेचैनी होना, हरारत या दाने निकलना। यह आम है और एक संकेत है कि टीका अपना काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद इससे भिन्न अगर लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत हेल्प लाईन नंबर 1075 पर काल करें।
विज्ञापन

शासन के आदेश मिलते ही शुरू होगा टीकाकरण
कांधला। सोमवार को कस्बे के सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया गया। एसीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि शासन की अनुमति मिलते ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दौरान बताया कि तीन टीमें अलग-अलग तरह की लगाई गई हैं। कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान पुलिस फोर्स भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेगी। इस दौरान सोमवार को एसीएमओ ने पहुंचकर सभी तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर चिकित्सक अधीक्षक विजेंद्र सिंह डॉक्टर तिलक सिंह नरेश शर्मा ब्लॉक प्रबंधक तोहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें