शामली। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप छह सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एसडीएम सदर संदीप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं एसडीएम सदर संदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने 21- 21 हजार रुपये का चेक और एक फोन देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूूद रहे।