फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलवाने को राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलवाने को राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कांधला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर छात्र-छात्राओं के के लिए समस्या का निराकरण की मांग की है।
कस्बे के अभिभावकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए अवगत कराया था कि उनके बच्चे हरियाणा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में परास्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्र छात्राओं ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैयारी की है। लेकिन उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा बीएड की परीक्षा 6 जुलाई को निर्धारित कर दी गई। जिसमें कई छात्र-छात्राओं की परास्नातक की परीक्षाएं भी उसी तिथि में हैं। जिसके चलते छात्र-छात्राओं में एक तिथि पर दो परीक्षा को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शामली भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने अभिभावकों की समस्या पर गंभीर चिंतन करते हुए राज्य मंत्री रजनी तिवारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है कि आगामी 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा है। जिसमें हमारे यहां के विद्यार्थी जो हरियाणा में पढ़ते है, इसी दिन 6 जुलाई 2022 को ही हरियाणा में भी बीए, बीकॉम का पेपर हैं। जिसमें यदि दोनों प्रदेश में एक ही दिन परीक्षा होती है तो जो विद्यार्थी हमारे उत्तर प्रदेश के है दोनों में से एक परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने 6 जुलाई 2022 को उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा को 10 जुलाई दिन रविवार कर दिया जाए, जिससे छात्र-छात्राओं को हरियाणा में परीक्षा देने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें