शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को मेगा कैंप आयोजित कर लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जाएंगे। जिले में 84 बूथों पर 32200 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन के 19 से 25 अक्तूबर तक मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश हैं। इसके तहत लगातार मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को मेगा कैंप के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। माइक्रो प्लान के तहत 84 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 32200 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।