आज रात दस बजे से मेगा ब्लाक
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक पर शुक्रवार की पूरी रात रेलवे का काम चलने से दस घंटे का मेगा ब्लाक होने से फाटक बंद रहेगा। धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद रहने से शहर से गुजरने वाला यातायात विजय चौक और अजंता चौक से होकर बुढ़ाना रोड रेलपार बाईपास से गुुरुद्वारा मोड़ से होकर गुुजरेगा।
दिल्ली- शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक 90 सी पर शुक्रवार की रात्रि दस बजे से लेकर शनिवार सुबह आठ बजे तक रेलवे विभाग की ओर से मरम्मत कार्य चलने से दस घंटे का मेगा ब्लाक होने से फाटक बंद रहेगा। रेलवे फाटक बंद रहने से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की ओर से आना वाला यातायात गुरुद्वारा से रेलपार बाईपास और बुढ़ाना मेेेरठ और बुढ़ाना रोड, अजंता चौक से होकर दिल्ली- पानीपत, करनाल की ओर जाएगा। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह के मुताबिक पानीपत- करनाल, और दिल्ली से आने वाला यातायात को अजंता चौक से बुढ़ाना रेलवे फाटक से मेरठ की ओर व सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाला यातायात शामली रेलपास बाईपास से होकर गुरुद्वारे से होकर जाएगा। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा फाटक से विजय चौक और अजंता चौक जाने वाला यातायात बंद रहेगा।