फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। 14 दिसंबर को सहारनपुर स्थित मुल्की राज सैनी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर थानाभवन के एक फार्म हाउस में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक मुल्की राज सैनी के पुत्र विनीत सैनी ने बताया कि मुल्की राज सैनी की स्मृति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि मुल्की राज सैनी समाज के प्रथम विधायक और प्रथम सांसद थे।
सैनी समाज के लिए उनका योगदान अमूल्य रहा है। उनकी प्रतिमा का अनावरण संपूर्ण समाज का सम्मान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य संजय सैनी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सैनी, राधेश्याम सैनी, रणवीर सिंह सैनी, सभासद कन्हैया सैनी, सभासद विनोद सैनी, अर्जुन सैनी, ऋषिपाल सैनी, सोहनलाल सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें