फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद दफ्तर पर हुई सभा, पुलिस रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रालोद ने भी कलक्ट्रेट पर धरने प्रदर्शन की तैयारी की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण पार्टी कार्यालय पर ही सभा की गई। यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में रालोद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ही पहुंचे एसडीएम को अपना ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अशरफ अली, ऋषिराज जाखड़, अनवार चौधरी ,राजन जावला आदि कई रालोद नेता सुबह माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय पर बैठक करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। नवयुवक और छात्र वर्ग इससे सबसे ज्यादा आंदोलित है जिससे देश की अखंडता और अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इस कानून को वापस लेने की मांग उठाई। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह लोगों को थाने में बैठाया जा रहा है। जिससे दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। रालोद कार्यकता विरोध प्रदर्शन आदि ना करें लिहाजा रालोद कार्यालय के बाहर पहले से ही भारी पुलिस और पीएसी बल लगा दिया गया था। इसके बाद एसडीएम सदर संदीप कुमार इनके बीच पहुंचे और अपना ज्ञापन दिया। मौके पर आशुतोष, हरेंद्र ताना, मुबारक अली, सरोज मलिक, रजनीश कोरी, सजेंद्र, विशाल करोड़ी, सर्वेश कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें