फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कैराना में पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, दो तस्करों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 14 Feb 2024 08:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के कैराना में मंगलवार की देर रात करीब 1: 30 बजे कैराना क्षेत्र में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में मंगलवार की देर रात करीब 1: 30 बजे कैराना क्षेत्र के जंगल मे गौकशी की घटना का अनजान देने के लिए जा रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से की गई फायरिंग में दो तस्कर और एक सिपाही  गोली लगने से घायल हो। दोनों को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, कार और 30 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार गौकशी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में कैराना पुलिस की चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गन्दरू के जंगल में गौकशी की घटना में लिप्त आरोपी गौतस्करी की घटना करने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: वसंत पंचमी आज, चीनी मांझे से पतंग न उड़ाएं, वैलेंटाइन पर होगा प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर एसओजी शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गौतस्करों से अलीपुर पुलिया, राजवीर के बन्द पडे मकान व ट्यूबवैल कस्बा कैराना के पास हुई मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो गौतस्कर घायल हो गए तथा गौतस्करों की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी अमित भी घायल हुए हैं ।

घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कैराना भेजा गया है। मुठभेड में घायल बदमाशों के कब्जे से अवैध 2 तमंचे 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौकशी की घटना में प्रयुक्त 01 सैन्ट्रो कार, एवं कटान के उपकरण व गौतस्करी से प्राप्त 30 हजार हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शामली के हाजीपुरा मोहल्ला निवासी शहजाद और तैमुरशाह मोहल्ला निवासी रिजवान है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गो तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में 6- 6 मामले दर्ज है। बाद में  घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें