इस सूचना पर एसओजी शामली व थाना कैराना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गौतस्करों से अलीपुर पुलिया, राजवीर के बन्द पडे मकान व ट्यूबवैल कस्बा कैराना के पास हुई मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दो गौतस्कर घायल हो गए तथा गौतस्करों की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी अमित भी घायल हुए हैं ।
घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कैराना भेजा गया है। मुठभेड में घायल बदमाशों के कब्जे से अवैध 2 तमंचे 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौकशी की घटना में प्रयुक्त 01 सैन्ट्रो कार, एवं कटान के उपकरण व गौतस्करी से प्राप्त 30 हजार हजार रुपये बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शामली के हाजीपुरा मोहल्ला निवासी शहजाद और तैमुरशाह मोहल्ला निवासी रिजवान है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गो तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में 6- 6 मामले दर्ज है। बाद में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।