बागपत में अब भी खराब श्रेणी में प्रदूषण
मेरठ में प्रदूषण का स्तर घटने के बावजूद आसपास के जिलों में स्थिति पूरी तरह नहीं सुधरी है। सोमवार सुबह बागपत का AQI 266 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मुजफ्फरनगर में भी AQI 213 रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या अभी बनी हुई है।
धूप निकलने से मेरठ में राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम में बदलाव और हवा की स्थिति के अनुसार आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में फिर उतार-चढ़ाव हो सकता है।
रात के तापमान में गिरावट से बढ़ने लगी ठंड
दूसरी ओर रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर भी बढ़ रहा है। सुबह और देर रात मौसम में अधिक ठंडक महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद तापमान गिरने से सर्दी बढ़ जाती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट और दिन में धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।