फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सम्मान का रखेंगे ध्यान

Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि जनता को सुविधा और सम्मान दिलाया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में पहुंचने वाले की समस्या का गंभीरता से निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही शासन से मिलने वाले निर्देशों का पालन कराना तथा विभिन्न योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी दी गई।

इसके बाद अधिकारियों के साथ परिचयात्मक मीटिंग कर शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में   उन्होंने कहा कि शामली जनपद में संसाधनों का अभाव है, उसे दूर कराया जाएगा। अभी वह देखेंगे    कि यहां पर किस तरह की   समस्याएं हैं तथा उनका निस्तारण कैसे कराया जाएगा। सरकारी    दफ्तर में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को मान सम्मान मिले और उसकी समस्या का गंभीरता से समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यमुना नदी से अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। विभागों से विकास कार्य अथवा अन्य कार्यों के लिए ई टेंडरिंग व्यवस्था को ठीक से लागू कराया जाएगा। मौके पर सीडीओ यशु रुस्तगी, एसडीएम एमपी सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, दुष्यंत कुमार मौर्य, कोषाधिकारी एसके गौतम सहित विभिन्न विभागों के   अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें