फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दवाई फार्मा व चीनी मिलों को व्यावसायिक गैस सिलिंडर की अनुमति मिली

Wed, 18 Mar 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर आंशिक राहत दी गई है। इंडेन गैस एजेंसियों की ओर से दवाई बनाने वाली फार्मा इकाइयों और चीनी मिलों को व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की अनुमति जारी की गई है। हालांकि अन्य औद्योगिक इकाइयों को अभी भी सिलिंडर आपूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले की करीब 250 औद्योगिक इकाइयों में से लगभग 100 इकाइयों को पहले व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन शासन के निर्देश पर इनकी आपूर्ति रोक दी गई थी। फिलहाल व्यावसायिक गैस सिलिंडर केवल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को ही उपलब्ध कराए जा रहे थे।
जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने बताया कि जिले की 13 इंडेन गैस एजेंसियों की ओर से करीब छह हजार गैस सिलिंडरों की बुकिंग कर उपभोक्ताओं को वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता ने बताया कि जिले की करीब 100 औद्योगिक इकाइयों को प्रतिदिन लगभग 100 व्यावसायिक सिलिंडरों की जरूरत होती है। सिलिंडर आपूर्ति बंद होने से उद्योगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें