शामली। माजरा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर छह व आठ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। समाजसेवी रमेश चंद लंबरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अंकित, अंकिता, आशीष, आयशा, लिटिल, विशाल, नाजिया व कुणाल को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इन सभी मेधावियों को रमेश चंद लंबरदार ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर कविता गर्ग, सुजाता, सारिका गर्ग आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ गढीअब्दुल्ला खां स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति फैजान खां रहे। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इनमें राशिदा, निशा, खुशनुमा, सागर, आकाश ने प्रथम और साहिबा, शहजादी, महक, मीनाक्षी और नगमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याएं भी प्रधानपति के समक्ष रखी। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
शामली। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। इसमें नर्सरी से प्रिया बटार, केजी से आरूषी, प्रथम बी से अविका गोयल, दक्षी भारती, द्वितीय ए से दिव्यांश गोयल, तृतीय ए से लक्ष्य जिंदल, चतुर्थ ए से वंश अग्रवाल, पांच ए से भूमि गोयल, छह ए से रिया कपूर, सात ए से रिमझिम मित्तल, आठ बी से वंशिका गोयल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
शत प्रतिशत उपस्थिति पर सार्थक अग्रवाल, सिमरन बंसल, पारस जैन और खुशी उपाध्याय को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। काकानगर स्थित वीजी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ से पायल शर्मा, सात से अर्जुन सोलंकी, छह से वंशिका भारद्वाज, पांच से हरिओम, चार से देवांश शर्मा, तीन से सिमरन, दो से अंजलि, एक से आरव मलिक, केजी से अंश चौधरी और नर्सरी से वरदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बरला जट स्थित केडीएस पब्लिक स्कूल में भी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मेधावियों को पुरस्कृत किया। कक्षा छह बी से अभिषेक, कक्षा छह ए से मुस्कान, कक्षा सात ए से अनुज आर्य, कक्षा आठ ए से शिवकुमार, कक्षा नौ सी से हर्षित, कक्षा नौ ए से निशांत संगल, कक्षा 11 ए से अनुज कुमार, कक्षा 11 ई से संजू, कक्षा 11 सी से सूरज वर्मा, कक्षा 11 डी से योगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल ने मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, महेश नारायण, रामनाथ, विनिता, घनश्याम आदि मौजूद रहे।