फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 20 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली मेपल्स स्कूल में सम्मानित हुए छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने एआरएम शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी प्रतियोगिता में कई पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शामली में हनुमान मंदिर रोड स्थित एकेडमी में 13 से 17 मई तक हुई प्रतियोगिता के दौरान दिल्ली, हरियाणा, बागपत और मेरठ के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। उसमें मेपल्स एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
एयर राइफल पीप साइट महिला वर्ग में आंचल चौधरी ने स्वर्ण, एयर राइफल पीप साइट पुरुष वर्ग में अतुल बालियान ने रजत, एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में आदित्य मलिक ने रजत और आर्य चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इनके अतिरिक्त दो खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से विजयी होकर विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य अजय शर्मा और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें