कैराना (शामली)। कस्बे के मोहल्ला रेता वाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हाल में बृहस्पतिवार रात वलीमे की दावत में संरक्षित पशु का मांस ही परोस दिया। पुलिस ने जंगल में पशु के अवशेष और खाल जब्त करते हुए बैंक्वेट हाॅल पर छापा मारा। मौके पर आए पशु चिकित्सक ने जांच में मांस को संरक्षित पशु का बताया। जिस पर पुलिस ने सारे खाने को जब्त कर नष्ट कराया। पुलिस ने दूल्हा व उसके मामा को गिरफ्तार करते हुए बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया। इस मामले में बैंक्वेट संचालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कैराना पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव खुरगान के जंगल में यमुना किनारे संरक्षित पशु के कटान की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नलकूप के पास से पशु के अवशेष व खाल जब्त की। मौके पर आए पशु चिकित्सक ने अवशेष कुछ ही घंटों पहले कटान हुए संरक्षित पशु के बताए। इसके बाद पुलिस ने मांस की तलाश की और कड़ी से कड़ी जोड़ी। एएसपी के अनुसार तीन घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हाॅल पर छापा मारा। वहां वहीं स्कॉर्पियो मिली जिसमें मांस को लाया गया था। वहां पर फरमान निवासी मोहल्ला छड़ियान के वलीमे की दावत के लिए इस मांस का खाना परोसा गया। पशु चिकित्सक ने खाने में मांस संरक्षित पशु का बताया। एएसपी ने बताया कि मौके पर 40 भगोनों में बनाए गए खाने को जब्त करते हुए गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया। पुलिस ने मौके से दूल्हा फरमान व उसके मामा सलमान निवासी मोहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार किया और स्कार्पियो गाड़ी के साथ ही उसमें रखे पशु कटान के उपकरण भी जब्त किए। बताया गया कि यह गाड़ी फरमान को शादी में मिली थी।
16 जून को हुई थी फरमान की शादी
एएसपी के अनुसार फरमान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 16 जून को हुई थी। 18 जून की शाम को मुगल गार्डन में वलीमे का कार्यक्रम था। फरमान ने अपने मामा सलमान, शौकत और साबू कुरैशी के साथ मिलकर जंगल से संरक्षित पशु को पकड़कर उसका कटान किया और अवशेषों को मौके पर छोड़कर मांस को शादी में मिली स्कार्पियो में रखकर बैंक्वेट हॉल लाया गया। फरमान चंडीगढ़ में कपड़े की दुकान करता है और शादी के लिए 20 दिन पहले कैराना आया था। उसकी शादी इमरान कुरैशी की बेटी गजाला के साथ हुई।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दूल्हा फरमान, उसका मामा सलमान निवासी मोहल्ला छड़ियान, बैंक्वेट हॉल संचालक अनीस, खुरगान रोड निकट चांद मस्जिद निवासी शौकत, मोहल्ला रेतावाला निवासी साबू कुरैशी के विरुद्ध उप्र गोवध अधिनियम की धारा 3/5/क/8 के तहत गो वध व गो तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरमान व सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
मुगल गार्डन पर चले बुलडोजर, सात दिन बाद करेंगे घेराव : यशवीर महाराज
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि संरक्षित पशु के कटान और उसके मांस से दावत करना बड़ा अपराध है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार काफी नहीं है मुगल गार्डन के मालिक और संचालक के अलावा जिस हलवाई ने खाना तैयार किया, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि मुगल गार्डन के मालिक, संचालक और हलवाई गिरफ्तार नहीं हुए और मुगल गार्डन बुलडोजर से नहीं तोड़ा गया तो सात दिन के बाद हिंदू समाज को लेकर के मुगल गार्डन का घेराव करेंगे। संवाद
कैराना में वलीमे की दावत में संरक्षित पशु के मांस का खाना परोसने पर पकड़ा गया आरोपी दूल्हा और उ