शामली। विधानसभा चुनाव 2017 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान कर्मिकों एवं रिजर्व मतदान कर्मियों के हल्के नाश्ते एवं यात्राभत्ते के रूप में पांच लाख 92 हजार 800 रुपये खर्च होगा। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, एवं मतदान अधिकारी तृतीय को हल्के नाश्ते एवं यात्रा भत्ते की धनराशि को जिला प्रशासन ने स्वीकृति दी है।
चुनाव में लगे मतदान कर्मियों को इलाहाबाद बैंक शामली द्वारा विशेष परिस्थितियों में नकद भुगतान दिया जाएगा। चुनाव में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय को मिलाकर कुल 3592 कर्मी लगाए गए हैं। जिनमें 898-898 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी शामिल हैं। 90 मतदान कर्मियों के हिसाब से कुल 360 कर्मियों को को रिजर्व रखा गया है। 3952 मतदान कर्मियों पर पांच लाख 92 हजार 800 रुपये हलके नाश्ते पर खर्च किए जाएंगे।
प्रत्येक मतदान कर्मी पर 150 रुपये मिलाकर 898 व रिजर्व मतदान कर्मियों पर एक लाख 48 हजार 200 रुपये खर्च होंगे। कुल मिलाकर पांच लाख 92 हजार 800 रुपये खर्च होगे। डीएम सुजीत कुमार ने बताया मतदान कार्मिकों को विशेष परिस्थिति में नगद भु्गतान किया जाएगा। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत अन्य अफसराें काे इसकी जानकारी भेज दी है।