फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश राणा, बिजेंद्र पर रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आचार संहिता के दौरान सीसी रोड का उद्घाटन करने के मामले में थानाभवन से विधायक सुरेश राणा फंस गए हैं। शिकायत पर रिटर्निंग आफिसर के आदेश पर पुलिस ने विधायक सुरेश राणा पर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, इसी के चलते पुलिस नेताओं की हरेक गतिविधि पर नजर रख रही है। 27 जनवरी को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर में भाजपा विधायक सुरेश राणा और प्रत्याशी थानाभवन ने नवनिर्मित सौ मीटर सीसी रोड का उद्घाटन किया था। 

मामले की शिकायत एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को आदेश देकर मामले में जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस सोमवार की रात विधायक और प्रत्याशी सुरेश राणा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना आदर्श मंडी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि 27 तारीख को गोहरपुर में सुरेश राणा द्वारा सड़क का आदर्श संहिता के दौरान उद्घाटन किया गया। आरओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

उधर,  विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल से बिजेंद्र मलिक प्रत्याशी हैं। सोमवार को रालोद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नगर की नाला पटरी के निकट एमएसके रोड पर किया गया था। हालांकि इस दौरान रालोद प्रत्याशी ने अनुमति भी ली थी। सचल दल द्वारा कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई थी।

सोमवार की रात पुलिस-प्रशासन ने रिकॉर्ड सीडी की गहनता से जांच की और पाया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रोड जाम हुआ और नारेबाजी हुई, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रालोद प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें