फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बड्ढी गोघु निवासी सोनिया पुत्री सुरेंद्र की शादी करीब 11 साल पहले क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी सोनू के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। सोमवार दोपहर को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर सोनिया की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के ममेरे भाई मनोज वर्मा ने बताया कि ससुरालियों ने उन्हें बताया कि सोनिया की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन जब उन्होंने आकर देखा तो सोनिया के गले पर रस्सी के निशान मिले। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें