फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूफ ने बद्रीनाथ धाम की सजावट को फूल भेजने की पेशकश

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में फूलों को देखता प्रगतिशील किसान मारूफ आलम खान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मारूफ ने बद्रीनाथ धाम की सजावट के लिए फूल भेजने की पेशकश की
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे के प्रगतिशील किसान मारूफ आलम खान के अपने उगाए फूल बाबा बद्रीनाथ की धाम की सजावट के लिए भेजने की पेशकश की है। 15 मई को धाम के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला बिलौचियान निवासी किसान मारूफ आलम खान ने बताया कि 15 मई को बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। शामली के कुछ लोग बाबा बद्रीनाथ धाम जाते हैं। उन्होंने अपने उगाए फूल धाम की सजावट के लिए देने की पेशकश की है। जितने भी फूलों की आवश्यकता होगी वे अपने पास से देंगे। मारूफ खान ने बताया कि वह करीब 21 वर्षों से रजनीगंधा व ग्लेडियोलस लोकल और मल्टीकलर फूलों की खेती कर रहे हैं। उनके पास 90 बीघा भूमि है, जिसमें से 62 बीघा जमीन पर फूलों की खेती की जा रही है। उन्होंने हालैंड से ग्लाइड प्लस का बीज लाकर खेती की शुरूआत की थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की गाजीपुर मंडी में फूल लेकर जाते हैं, जहां उन्हें फूलों के बड़े किसान के रूप में पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें