फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब तालाब के सुंदरीकरण की आस जगी

विज्ञापन
कैराना में प्राचीन नवाब तालाब का निरीक्षण करते पीडब्लूडी, नगरपालिका के जेई और विधायक नाहिद हसन क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के प्राचीन नवाब तालाब और शामली के वीर अब्दुल हमीद पार्क के सुंदरीकरण की आस जगी है। मंगलवार को लोनिवि और नगरपालिका के जेई ने निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किया।
विज्ञापन

मुगलकालीन सम्राट जहांगीर के समय में कैराना में 140 बीघा जमीन पर नवाब तालाब बनवाया गया था। समय की मार के साथ ही यह नवाब तालाब अपना अस्तित्व खोता चला जा रहा है। नवाब तालाब के चारों ओर केवल गंदगी, अवैध कब्जों की भरमार रह गई है। आठ फरवरी सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने विधानसभा में कैराना स्थित नवाब तालाब व शामली में वीर अब्दुल हमीद पार्क के सुंदरीकरण की मांग उठाई थी। प्रमुख सचिव पर्यटन के निर्देश पर तीन मार्च 2021 को क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी मेरठ मंडल अंजू चौधरी ने लोनिवि को पत्र लिखकर दोनों स्थानों का एस्टीमेट तैयार करने कहा था।
मंगलवार को लोनिवि शामली के जेई अनुराग तिवारी, नगर पालिका के जेई सूरज वर्मा, सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन व नगरपालिका स्टाफ ने प्राचीन नवाब तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही पैमाईश की। जेई सूरज वर्मा ने बताया कि नवाब तालाब व वीर अब्दुल हमीद पार्क के सुंदरीकरण के एस्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं। मामले में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि एस्टीमेट तैयार कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें