फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार, सड़कें बने तालाब, दुकानों में पानी भरा

विज्ञापन
शामली के कबाड़ी बाजार में भरे पानी से गुजरते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाजार और सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में पानी भरा
विज्ञापन

शामली। बीती मध्य रात से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक होती रही। 15 घंटे की झमाझम बारिश से शहर के सभी बाजार, तालाब बन गए। ज्यादा बारिश होने से शहर की मुख्य मार्गों की नालियां का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर उतर आया। रेलवे के सभी अंडर पास ओवरफ्लो होगए। मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की रात्रि साढ़े 11 बजे के लगभग झमाझम बारिश हो गई। पूूूरी रात बारिश मंगलवार की दोपहर एक बजे तक हुई बारिश से शहर के बीच गंदे नाले का पानी सीबीगुप्ता कालोनी, आर्यपुरी, बुढ़ाना रोड, दयानंद नगर, मेरठ- करनाल मार्ग पर नालियों के किनारे लेकर विजय चौक, अजंता चौक, पटेलनगर, कबाडी बाजार, आजाद चौक, फव्वारा चौक से लेकर हनुमान रोड, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, नगरपालिका रोड, तालाब रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, टंकी रोड, भैसवाल रोड, रेलपार, ब्लाक रोड, कलंदरशाह, बरखंडी मोहल्ले जलमग्न हो गए। शहर की नालियां और गोहरनी रोड, करोडी रोड, माजरा रोड, बुढ़ाना रोड रेलवे के अंडर पास जलभराव से ओवर फ्लो हो गए। 15 घंटे से ज्यादा हुई बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन के पारा तीन डिग्री और रात का पारा एक डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पूर्वी यमुनानहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह से लेकर मंगलवार दोपहर एक बजे तक तक 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पूर्वी यमुना नहर में एक हजार क्यूसेक पानी की मांग के सापेक्ष 900 क्यूसेक पानी चल रहा है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बारिश से गन्ना, ज्वार, धान की फसल के लिए फायदा मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने बताया कि 22 जुलाई के दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। 24 और 25 जुलाई को मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन

जुलाई माह का बारिश का आंकड़ा
माह --- बारिश का आंकड़ा
1- 05 जुलाई 61 मिमी
2- 10 जुलाई 8 मिमी
3- 11 जुलाई 30 मिमी
4- 12 जुलाई 32 मिमी
5- 15 जुलाई 5 मिमी
6- 19 जुलाई 10 मिमी
7- 21 जुलाई 60 मिमी

बारिश के शामली स्थित भैंसवाल रोड पर हुए जलभराव के बीच से गुजरता टैक्टर सवार।- फोटो : SHAMLI

बारिश के बाद शामली स्थित माजरा रोड पर हुआ जलभराव।- फोटो : SHAMLI

शामली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बरसात से सड़क पर पानी- फोटो : SHAMLI

शामली में बरसात से दुकान में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली के नेहरू मार्केट में पारा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली में बड़ी माता मन्दिर रोड पर बरसात से भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में महिला को बाइक पर लेकर जाता युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें