फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के इस्तकबाल को सजे बाजार

विज्ञापन
शामली नए साल पर दुकान पर सजा टेडीवियर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। साल 2019 विदा हो रहा है और 2020 का आगाज होने वाला है। नए वर्ष के लिए लोगों ने अपने परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों को नए वर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के बाजार भी नए साल पर सजकर तैयार हो गए हैं। दुकानों पर सजे गिफ्ट आइटम नए साल के आगाज का संदेश दे रहे हैं। गिफ्ट गैलरियों में ग्राहकों ने पहुंचकर नए-नए गिफ्ट आइटमों को पसंद करना शुरू कर दिया है। बच्चों से लेकर युवाओं और महिला-पुरुषों सभी के लिए गिफ्ट दुकानों पर सजे है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए म्यूजिक वाले टेडी बियर आए
बाजार में बच्चों के लिए कई तरह के आइटम आए हुए हैं। गिफ्ट गैलरी संचालक नवीन जैन ने बताया कि दुकान पर छोटे से लेकर करीब तीन फुट तक का टेडी बियर आए हैं। इसके अलावा चोंच वाले म्यूजिक टेडी बियर, लव बर्ड, लाफिंग बुद्धा, कपल्स, कान्हा जी, गणेश, शिव परिवार समेत अनेक देवी देवताओं की मूूर्तियां, कॉफी मग और फोटो फ्रेम आदि आइटम नए साल के लिए आए हुए हैं। इसके अलावा नए साल के लिए आर्टिफिशियल पेड़-पौधे और फ्लावर पॉटस भी लोगों को आकर्षित कर रहे है। गिफ्ट गैलरी संचालक गौरव ने बताया कि इनके अलावा पेंटिंग, टेडी बियर, खेल-खिलौने, मूर्तियां आदि नए साल के गिफ्ट के लिए पसंद किए जा रहे है।
2020 की डायरियां, कैलेंडर और पैन की डिमांड
गांधी चौक स्थित बुक सेलर अनिल कुमार ने बताया कि नए साल 2020 के लिए गिफ्ट में डायरी, कैलेंडर की डिमांड है। छात्र-छात्राओं में पैन भी गिफ्ट आइटम में चल रहा है। बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स, किट आदि गिफ्ट के लिए खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

म्यूजिक वाले ग्रीटिंग कार्ड आए
नए साल की बधाई संदेश देने वाले ग्रीटिंग कार्ड भी बाजार में छाए हुए हैं। बुक सेलर संजय गोयल ने बताया कि हालांकि सोशल मीडिया और ऑनलाइन के दौर में ग्रीटिंग कार्ड की डिमांड कम हुई है, लेकिन इसके बाद भी ये अपनी पहचान बनाए हुए है। बाजार में म्यूजिक वाले ग्रीटिंग, छोटे-बड़े कटिंग वाले डिजाइनडार, चमकी वाले कार्ड आए हुए हैं। इनके अलावा नए साल की डायरी, कैलेंडर आदि की भी नए साल के गिफ्ट के लिए बिक्री हो रही है।
बाजार में गिफ्ट आइटमों की स्थिति
टेडी बियर : 50 से 1500 रुपये तक
कपल्स : 50 से 2000 रुपये तक
मूर्तियां : 150 से 1500 रुपये तक
कॉफी मग : 100 से 400 रुपये तक
आर्टिफिशियल पेड़ : 800 से 1800 तक
फ्लावर पॉटस : 200 से 1500 रुपये तक
पेंटिंग : 250 से 1200 रुपये तक
ग्रीटिंग कार्ड : 5 से 70 रुपये तक
डायरी : 20 से 1000 रुपये तक
पेंसिल बॉक्स किट : 50 से 200 रुपये तक
पैन : 10 से 1000 तक

शामली नए साल पर दुकान पर सजे फूल- फोटो : SHAMLI

शामली में नए साल पर दुकान पर सजे गिफ्ट- फोटो : SHAMLI

शामली में नए साल पर दुकान पर ग्रिटिंग कार्ड व डायरी- फोटो : SHAMLI

शामली में नए साल पर दुकान पर सजे गिफ्ट- फोटो : SHAMLI

शामली नए साल पर दुकान पर सजा चोंच वाला गिफ्ट- फोटो : SHAMLI

शामली नए साल पर दुकान पर सजा पेड वाला गिफ्ट- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें