शामली/कैराना। शाहपुर के कुटबा निवासी अंबुज अपने साथी संदीप के साथ अपनी हुंडई कार से हरियाणा की ओर जा रहा था। झिंझाना रोड पर नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
उधर, कैराना में मंगलवार सांय पानीपत निवासी टिंकु व गौरव बाइक द्वारा पानीपत से उन शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। भूरा रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनो घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते टिंकु को रेफर कर दिया गया।