काफी छात्र-छात्राएं स्कूल से लौटीं
शामली। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल-कॉलेज शिक्षण संस्थानों में सोमवार तक की छुट्टी की है। देर रात में सूचना न मिलने के कारण छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल-कालेज पहुंचे, लेकिन वहां छुट्टी की जानकारी मिलने पर लौट गए।
शुक्रवार रात को प्रशासन को सूचना मिली कि अयोध्या प्रकरण में शनिवार सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन तत्काल शांति व्यवस्था के लिए बनाई गई योजना पर अमल करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रात में ही स्कूल-कालेजों में सोमवार तक का अवकाश घोषित कर दिया गया। देर रात में कुछ स्कूलों ने अभिभावकों के मोबाइल पर अवकाश का मेसेज भेज दिया, जबकि कुछ स्कूल छात्र-छात्राओं तक मेसेज नहीं पहुंचा पाए। इसके चलते रोज की तरह छात्र-छात्राएं शहर में स्कूल-कालेज पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद छात्रों को छुट्टी का पता चला। इसके बाद छात्र-छात्राएं घर लौट गए। सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि प्रशासन के निर्देेश पर रात में ही सोमवार तक स्कूल में अवकाश रहने की सूचना का मेसेज मोबाइल पर भेज दिया गया था।