फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में कई बीएलओ मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान कार्य का शनिवार को एसडीएम ऊन विशु राजा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब कई बीएलओ बूथों से अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम विशु राजा ने बताया कि जय सीता राम किसान इंटर कॉलेज में 2 बीएलओ अनुपस्थित थे। जिनमें एक उसी वक्त मौके पर पहुंच गया। एक बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा सदन में पारुल , संजीव आदि 4 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। टपराना के बूथ पर भी एक अनुपस्थित मिला। अनुपस्थित सभी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी केंद्रों पर गरुड़ एप डाउनलोड कराया गया है। क्योंकि यह सारा कार्य इसी एप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें