फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्ना माजरा में संघर्ष, फायरिंग

Tue, 17 Nov 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ब्लाक कार्यालय पर मन्ना माजरा में बने फर्जी वोटों की शिकायत की जांच को पहुंचे सचिव के हाथों से प्रधान के पुत्र ने कागज छीनकर फाड़ दिए। सचिव ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है
विज्ञापन


। तहरीर देने के थोड़ी देर बाद ही प्रधान पक्ष की शिकायत करने वाले पक्ष के साथ कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। उस समय दोनों पक्षों का बीच बचाव हो गया। बाद में गांव में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची।

गांव मन्ना माजरा में फर्जी वोट बनाए जाने की शिकायत करीब एक सप्ताह पूर्व डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर सचिव रामनरेश ने ब्लॉक कार्यालय पर फर्जी वोटों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान मन्ना माजरा के प्रधान का पुत्र सरवेज वहां पहुंचा और सचिव से गाली गलौज करते हुए कागजात फाड़ दिए, जिससे वहां हंगामा हो गया। बाद में रामनरेश ने कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर देने की सूचना पर गांव में लौटते ही दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें गांव के ही इनाम के पैर में गोली जा लगी। गांव में फायरिंग की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।

पुलिस ने घायल इनाम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि सचिव रामनरेश राठौर की तहरीर पर प्रधान पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फायरिंग के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी। उसकी अभी तहरीर नहीं मिली है।

तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि मन्ना माजरा के ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा सचिव से जांच कराई जा रही थी। जहां प्रधान पुत्र ने सचिव के हाथ कागज छीनकर फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें