फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सेवाभाव के लिए दिल बड़ा करो

Sun, 18 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
द्वितीय सेवा सदन के लोकार्पण करते विजय कौशल जी महाराज और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दीन दुखियों की सेवा से जो फल मिलता है, वह पत्थर की मूर्तियों की पूजा से भी नहीं मिलता। मानव सेवा के लिए दिल बड़ा करो और खुलकर सेवा करो, तभी ईश्वर भक्ति सफल होगी। 
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संत प्रवर विजय कौशल महाराज, आईएएस एवं मेट्रो रेल परियोजना के डायरेक्टर संतोष कुमार यादव, भाजपा विधायक सुरेश राणा और जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा कि बेसहारा और बीमार लोगों की सेवा के लिए राजस्थान के भरतपुर में डाक्टर ब्रजमोहन भारद्वाज ने अपनाघर आश्रम बनवाया। वहां मानव की जो सेवा होती है, वह देखकर हर कोई दंग रह सकता है। क्योंकि मानसिक रूप से बीमार और असहाय घूमने वाले लोगों को वहां आसरा मिलता है तथा उनका उपचार कराया जाता है। उसी तरह पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली में अपनाघर आश्रम बनवाकर यह पुण्य कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हर इंसान को इससे सीख लेनी चाहिए और मानव सेवा को सर्वोपरि मानना चाहिए, तभी सच्चे ईश्वर की सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक सुरेश राणा, आईएएस संतोष यादव, सुभाष चौधरी, विनोद लाट, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, रघुवीर सिंह आर्य, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका शामली चेयरमैन अरविंद संगल, चेयरमैन कैराना राशिद अली, सलेक चंद संगल, निकुंज मित्तल, पल्लवी मित्तल, राहुल गर्ग, गंगाशर संगल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें