फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हिंदू इंटर कॉलेज कांधला की प्रबंध समिति भंग

Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला स्थित हिंदू इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को अनियमिताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते भंग कर दिया गया है। डीआईओएस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली को प्रबंध संचालक नियुक्त कर दिया है। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया हिंदू इंटर कॉलेज कांधला की प्रबंध समिति पर पिछले दिनों कॉलेज की परिसंपत्तियों के मामले में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जांच चल रही थी।
विज्ञापन

इन अनियमिताओं के दृष्टिगत संस्था में व्यापक अनियमिताओं के निराकरण एवं उनकी परिसंपत्तियों के प्रबंधन हेतु संस्था प्रबंध समिति को अवकृमित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली को प्राधिकृत नियुक्त किया गया है।
प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंगल पर काॅलेज में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने कॉलेज के शिक्षकों की बेवजह उत्पीड़न किए जाने की कार्रवाई को लेकर रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। साथ ही प्रबंधन पर कॉलेज की संपत्तियों की अनियमितता को लेकर जांच की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जांच के उपरांत प्रबंध समिति के निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने विद्यालय के प्रबंध संचालक का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें