कैराना। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का पानी मामौर झील में इतना भर गया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे झील की मिट्टी की मेढ़ टूट गई। देखते ही देखते पानी खेतों और घरों में घुस गया।
मामौर निवासी मुख्तयार के खेत के पास झील की मेढ़ टूटी, जिससे किसान शेरा, जाहिद, सोनू, लक्खा, मिनिस्टर, तैयब, मोमीन और सहाबुद्दीन की धान, ज्वार, उड़द और बैंगन की फसलें बर्बाद हो गईं। यही नहीं ग्रामीण जावेद, शराफत, गय्यूर, अय्यूब और मनव्वर के घरों में भी झील का पानी घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो नुकसान और भी बढ़ सकता है।