फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक और येलो हाउस विजयी

Wed, 25 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ और कबड्डी के मैच खेले गए। शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मीनू संगल ने कहा कि खेलों के द्वारा ही बच्चों का शारीरिक विकास व मानसिक विकास संभव     है। दूसरे दिन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सक्षम चौधरी, प्रियांशु ने द्वितीय और चिराग कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में अभिजीत सिंह     ने प्रथम, अश्वनी मलिक ने द्वितीय और ऋषभ खोकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ गर्ल्स जूनियर वर्ग में विजेता मलिक ने प्रथम, भवी चौधरी ने द्वितीय व श्रेया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग गर्ल्स में रिया मलिक ने प्रथम, ज्योति पंवार ने द्वितीय व तनु मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार गर्ल्स जूनियर वर्ग में        ग्रीन हाउस ने प्रथम व येलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और     सीनियर वर्ग गर्ल्स में येलो हाउस ने प्रथम व रेड हाउस ने द्वितीय स्थान    प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम व येलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त      किया तथा सीनियर वर्ग में येलो हाउस   ने प्रथम व ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर आदित्य कुमार, अमित पंवार, मनोज आर्य, दिनेष कुमार, नरेष पंत, संजय बंसल, अमित जावला, हरिओम वत्स, विषाल तायल, कुलदीप निर्वाल, अर्जुन सिंह, अनिल मलिक, पूनम सरोहा, आरती षर्मा, काजल, जसविंदर कौर, प्रियंका गोस्वामी, कनिका संगल, कविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें