फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद

Tue, 12 Sep 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
function - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। भाजपा का देश से गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, और जातिवाद का खात्मा करना संकल्प है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित फसल ऋण मोचन योजना समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार  मजदूरों, दलित- वंचितों और किसानों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं।

इसलिए किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझती हूं। पूर्व में किसानों का बुरा हाल था, किसानों को अपने हक के लिए लाठी खानी पड़ती थी। पूर्व की सरकारों ने गरीबों और किसानों का शोषण किया। यही वजह है कि कांग्रेस, सपा और बसपा को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई हैं। 
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी केंद्र सरकार ने अपने पहले आम बजट में कृषि और किसानों के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्राविधान करके जाहिर कर दिया कि यह सरकार किसानों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि अच्छा बीज, खाद एवं सिंचाई के साधन तथा फसल का वाजिब दाम मिलने से आमदनी बढ़ेगी, किसान आत्मनिर्भर बनेगा। 

इस मौके पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के 7,397 किसानों को फसली ऋण माफी के तहत 58 करोड़ रुपये के प्रमाण वितरित किए गए हैं।

बाकी किसानों को बैंक खाते आधार कार्ड से जोड़कर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। समारोह में बरला जट और कुड़ाना गांव के दस किसानों को मंच पर बुलाकर ऋण माफी के प्रमाण पत्र सौंपे गए। समारोह में मौजूद किसानों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।

इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सीडीओ रेणु तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय बाबू शर्मा ने किया। 

पुलिस भी रही मुस्तैद  

फसली ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह के दौरान नवीन मंडी में भारी भीड़ रही। मंडी गेट से लेकर समारोह स्थल तक दुपहिया वाहनों की भीड़ रही। इसके चलते पुलिस भी सुरक्षा के इंतजाम बनाने में जुटी रही। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ वीरपाल सिंह सहित कई थानाध्यक्ष पुलिस के साथ समारोह स्थल पर मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका की तरफ से समारोह स्थल पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराई गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें