शामली सरस्वती विद्या मंदिरर इंटर कॉलेज में शिविर में योग का प्रदर्शन करती छात्रा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। योग कार्यशाला में लगभग 1200 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। छात्रों को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यशाला में योगाचार्य श्रीपाल धामा ने विद्यार्थियों को खेल, योग और दैनिक क्रिया-कलापों के बारे में जानकारी दी। योग प्रशिक्षक अनुज खंडेलवाल ने योग से सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के साथ सामाजिक जीवन को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
योग प्रशिक्षिका लक्ष्मी ने विद्यार्थियों को योग करने की प्रेरणा दी। सुभाषचंद शर्मा ने भी बच्चों को योग की विद्याओं के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने योगाचार्य श्रीपाल धामा व उनकी योगा टीम का आभार व्यक्त किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन, अंकुर, कुलदीप, अशोक सोम, सतेंद्र कुमार, ब्रिजेश, आशीष मौजूद रहे।