फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को करें जागरूक
विज्ञापन

शामली, कांधला। खंड विकास कार्यालय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों को सुजल जल एवं स्वच्छ गांव का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सुजल एवं स्वच्छ गांव का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिवों से रिटायर्ड डीपीआरओ डीपी शर्मा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने-अपने ग्राम प्रधान के साथ घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को पेयजल के बारे में जागरूक करेंगे। जिससे जल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अतंर्गत लोगों को शौचालयों को प्रयोग करने के साथ ही कूड़े कचरे को घरों के बाहर न डालने के लिए भी जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाने की घोषणा की गई थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ जल मिल सके और ग्रामीण दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बच सके। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुजाता शर्मा, राजीव, सचिन, एडीओ पंचायत सुशील मलिक, अरशद सैफी, तपेश गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें