फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर दे चुनाव संबंधी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर पर करें चुनाव संबंधी शिकायतें
विज्ञापन

शामली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के 20 दिन बाकी रह गए हैं। चुनाव प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत प्रधान चुने जाने को लेकर गांवों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। लोगों पर मतदान के लिए तरह-तरह के दबाव और प्रलोभन दिए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने को लेेकर लोगों से जन संवाद स्थापित कर जागरूक करने में जुटा है। आपराधिक छवि के तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अब पुलिस ने पंचायत चुनाव शांतिपूूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायत या सूचना के लिए सोमवार से हेल्पलाइन नंबर 7839866133 जारी किया गया है। फोन कॉल कर या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। जिले का कोई भी व्यक्ति अवैध शराब, मादक पदार्थ, धमकाने, डराने, जबरदस्ती किसी व्यक्ति विशेष को वोट देने या न देने, चुनाव में वोट देने जाने से रोकने, चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों द्वारा धन बांटने, अवैध हथियार और अन्य किसी प्रलोभन या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दे सकता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के संबंध में सबूत के तौर पर ऑडियो या वीडियो हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें