शामली के लोक निर्माण कार्यालय में लपराना गांव की सड़क का वर्चुवल शिलान्यास समारोह में खिलाड़ी प?
- फोटो : SHAMLI
मेजर ध्यान चंद पथ योजना में शामिल हुआ लपराना-टपराना मार्ग
शामली। मेजर ध्यानचंद पथ योजना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पीके सिंह उर्फ प्रवीण कुमार के पैतृक गांव लपराना-टपराना मार्ग की विशेष मरम्मत होगी। 0.7.50 किमी लंबाई वाली लपराना से टपराना मार्ग का लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल शिलान्यास किया। बरसात के बाद इस मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेजर ध्यानचंद पथ योजना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पीके सिंह उर्फ प्रवीण कुमार के पैतृक गांव लपराना से टपराना समेत 19 खिलाड़ियों के गाव की सड़कों को विशेष मरम्मत के लिए शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पीके सिंह उर्फ प्रवीण कुमार के पैतृक गांव लपराना से टपराना मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 7.50 लाख रुपये खर्च स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। वर्चुअल शिलान्यास में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने जूम एक्स से जुड़े रहे। मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पीके सिंह उर्फ प्रवीण कुमार, प्रवीण के भाई विजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सहायक अभियंता ललित कुमार आदि मौजूद रहे।