संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसएसपी अभिषेक ने शुक्रवार को परेड के दौरान पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को मेस में भोजन की गुणवत्ता और सफाई रखने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परेड की सलामी ली। इसमें शामिल कर्मचारियों के टर्नआउट एवं ड्रिल का मुआयना किया। इसके बाद आर्मरी में असलाह और अन्य शस्त्रों का सत्यापन किया गया। पुलिस लाइन में कर्मचारियों के आवासीय बैरक का भ्रमण कर सफाई की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस लाइन में कर्मचारियों की मेस चेक की। इसमें भोजन की गुणवत्ता एवं सफाई रखने के मेस कर्मचारियों को निर्देश दिए। पुलिस लाइन की परिवहन एवं यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की भी जानकारी ली। यूपी-112 के वाहनों में मौजूद उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था देखी। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान मिली व्यवस्थाओें पर संतोष जताया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कर्मियों से सुझाव मांगे।