राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियवंदा तोमर ने कहा कि महिला उत्पीड़न की किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता मेेें महिला उत्पीड़न के 20 मामलों सुनवाई की गई। कहा कि महिला उत्पीड़न की हर कीमत पर रोकथाम होनी चाहिए। जिले के अफसरों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न की शिकायत आने पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने पूर्व में निस्तारण की गई शिकायतों को उन्होंने शिकायतकर्ता से फोन करके पूछा गया। बनत निवासी रुखसार ने शिकायत की कि उसकी शादी के लगभग एक वर्ष हो चुका है। पिछले छह महीने से साथ मारपीट की जा रही है तथा मुझे जान से मारने की कोशिश की। महिला आयोग की सदस्य ने सीओ कैराना को नियमानुसार जांच कर दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को सुना जाए ओर तत्काल पीड़ित महिला को संरक्षण भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में शिकायतकर्ता से मिलकर पीड़िता महिलाओं से शिकायत की निस्तारण की जांच करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी व डीडीओ बलराम कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, 181 हेल्पलाइन से पारूल चौधरी, प्रियंका, रिहाना सुल्ताना मौजूूद रहीं।