फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली महिला कबड्डी टीम ने झांसी को हराकर जीता मैच

Sat, 22 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीनियर महिला राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली । 43 वीं महिला स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से महिला कबड्डी की टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन पांच मैच हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव लपराना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक सुरेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार पीके ने  फीता काटकर किया। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासकर खेल क्षेत्र में महिलाओं ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। रियो ओलंपिक में देश की बेटियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। 

शामली क्षेत्र में भी प्रतिभाएं बहुत हैं, बस उन्हें बेहतर मौका और प्रशिक्षण मिलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लपराना गांव में स्टेडियम बनवाएंगे, जिसका नाम क्रिकेटर पीके पर रखा जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत से ज्यादा जरूरी है कि खेल का शानदार प्रदर्शन किया जाए। इस दौरान कोच जबर सिंह खैवाल, कबड्ड़ी एसोसिएशन के सचिव ओम सिंह वर्मा, उत्तर प्रदेश कबड्ड़ी फेडरेशन के सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह, आजाद चौधरी, वाजिद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मैच रेफरी की भूमिका संदीप और अमित ने निभाई, जबकि संचालन रामपाल सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें