हाईवे पर भटकती मिली महाराष्ट्र की युवती
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राज गार्डन के निकट रात में घूम रही युवती को पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से थाने ले आई। महिला पुलिस कर्मियों की पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के पास भेज दिया।
मंगलवार की रात को एक युवती (19) हाईवे पर राज गार्डन के निकट घूम रही थी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली है। महाराष्ट्र से दिल्ली आई थी, लेकिन रास्ता भटक जाने के चलते हाईवे होते हुए कांधला पहुंच गई। देर रात दिल्ली जाने के लिए कोई साधन न मिलने पर मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रही थी।
पुलिस ने युवती की सूचना के आधार पर परिजनों से संपर्क कर युवती को महाराष्ट्र के लिए भेज दिया है। युवती के सकुशल अपने घर लौटने पर स्थान में पुलिस ने राहत की सांस ली।